Delhi-Ajmer Vande Bharat Express:पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें क्या है रूट और किराया
प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हर झंडी दिखा दी है और इसकी शुरुआत जयपुर-दिल्ली से हुई। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह ट्रेन अजमेर से दिल्ली तक का सफर तय करेगी जिसमें समय की बचत भी होगी।
वंदे भारत ट्रेन अजमेर से दिल्ली कैंट पर पहुंचेगी और आज 11 बजे जयपुर से शुरू होकर दिल्ली तक जाएगी। इसकी रफ्तार 110 किमी प्रति घंटे होगी। पहले दिन जयपुर जंक्शन से रवाना होकर गांधीनगर, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, गढ़ी हरसरू और गुड़गांव स्टेशनों पर रोकने का कार्यक्रम है।
अजमेर से दिल्ली के बीच का सफर 5 घंटे 15 मिनट में पूरा होगा। सप्ताह में केवल 6 दिन इसका संचालन होगा और बुधवार को नहीं होगा। ट्रेन का किराया 600 रुपए से लेकर 1300 रुपए तक होगा। 16 कोच ट्रेन में होंगे।
13 अप्रैल से नियमित रूप से चलेगी
सुबह का समय
- ट्रेन नंबर 20977/20978
- सुबह 6:20 बजे अजमेर से रवाना होगी
- सुबह 7:55 बजे जयपुर जंक्शन पहुंचेगी
- सुबह 9:40 बजे अलवर पहुंचेगी
- सुबह 11:21 बजे गुडगांव पहुंचेगी
- सुबह 11:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी
शाम का समय
- शाम 6:40 बजे दिल्ली से रवाना होगी
- शाम 6:58 बजे गुडगांव से रवाना होगी
- शाम 8:27 बजे अलवर से रवाना होगी
- रात 10:15 बजे जयपुर से रवाना होगी
- रात 11:55 बजे अजमेर से रवाना होगी





